Site icon Dainik Savera Times

Donald Trump का दावा, यदि वह राष्ट्रपति होते तो Russia-Ukraine संघर्ष 24 घंटे में कर देते समाप्त

वाशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वह अब भी अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर होते, तो 24 घंटे के अंदर रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को बातचीत के माध्यम से समाप्त कर देते। अमेरिका के साप्ताहिक न्यूजवीक ने ट्रंप के हवाले से कहा, कि “अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो रूस/यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता, लेकिन बाद में भी मैं 24 घंटे के भीतर इस भयानक और तेजी से बढ़ते युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने में सक्षम होता।”

उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन ने यूक्रेन को 31 एम1ए1 अब्राम्स टैंक भेजने का निर्णय लिया है, उसके परिणामस्वरूप रूस यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के माध्यम से और तेजी से हमला कर सकता है, जो तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है। उल्लेखनीय है कि बाइडेन ने गत बुधवार को ऐलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को 31 अब्राम्स टैंक भेजेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में टैंकों की आपूर्ति और प्रशिक्षण में अभी कई महीने लगेंगे।

Exit mobile version