Site icon Dainik Savera Times

Donald Trump का बड़ा दावा, पाकिस्तान अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा है

Trump Putin Meeting

Trump Putin Meeting

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। लंबे समय से यह शक जताया जा रहा था कि पाकिस्तान गुपचुप तरीके से परमाणु परीक्षण कर सकता है, और अब ट्रंप के इस बयान से यह चर्चा फिर तेज हो गई है। उन्होंने यह खुलासा अमेरिकी चैनल CBS न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में किया। ट्रंप ने कहा कि “रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका अब पीछे नहीं रह सकता।” इस बयान के बाद दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इससे भारत और पाकिस्तान के बीच नई परमाणु दौड़ शुरू हो सकती है।

इंटरव्यू में क्या बोले ट्रंप
ट्रंप ने CBS चैनल के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में कहा –“अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु भंडार है, लेकिन यह अकेला देश नहीं हो सकता जो परीक्षण न करे।” उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने अधिकारियों को नए परमाणु परीक्षण कार्यक्रम शुरू करने के आदेश दिए थे। यह आदेश उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दक्षिण कोरिया के वुसान शहर में मुलाकात से ठीक पहले दिया था।

 

पाकिस्तान को लेकर किया ये खुलासा
जब इंटरव्यू के दौरान एंकर ने कहा कि “सिर्फ उत्तर कोरिया ही परमाणु परीक्षण करता है”, तो ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया– “नहीं, रूस और चीन भी ऐसा कर रहे हैं। और पाकिस्तान भी कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा – “रूस और चीन अपने परमाणु परीक्षणों के बारे में खुलकर बात नहीं करते, लेकिन वे लगातार ऐसा कर रहे हैं। पाकिस्तान भी भूमिगत (अंडरग्राउंड) जगहों पर परीक्षण करता है ताकि किसी को पता न चले। वे बहुत ताकतवर हैं और गुपचुप तरीके से यह सब कर रहे हैं।” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को भी अब ऐसा ही करना पड़ेगा, क्योंकि बाकी देश लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

एशिया में बढ़ेगा तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस बयान से एशिया में नई परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, और इनके बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी रहती है।

किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?
SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास लगभग 180 परमाणु वॉरहेड्स हैं। पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु वॉरहेड्स हैं। चीन के पास लगभग 600 परमाणु हथियार हैं और वह अपनी परमाणु क्षमता को तेजी से बढ़ा रहा है।

भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति
भारत की परमाणु नीति ‘नो फर्स्ट यूज’ (NFU) पर आधारित है। इसका मतलब है कि भारत किसी भी देश पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा। वहीं, पाकिस्तान ऐसी कोई नीति नहीं मानता और उसने छोटे टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स (TNWs) भी बना लिए हैं, जो सीमित युद्ध के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों का ठिकाना तबाह

Exit mobile version