Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donald Trump का विवादित बयान, कहा- वेनेजुएला और ईरान के बाद अब क्यूबा की बारी

March 28, 2026

Donald Trump का विवादित बयान, कहा- वेनेजुएला और ईरान के बाद अब क्यूबा की बारी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने मियामी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई बड़े और विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों का जिक्र किया और अब क्यूबा को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया है।

क्यूबा को लेकर ट्रंप की चेतावनी

अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अगला नंबर क्यूबा का हो सकता है। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और क्यूबा के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि अमेरिका क्यूबा के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई कर सकता है, लेकिन उनके बयान को काफी आक्रामक माना जा रहा है।

अमेरिकी सेना की तारीफ

ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिकी सेना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक मजबूत और आधुनिक सैन्य ताकत तैयार की है, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है। उन्होंने पहले उम्मीद जताई थी कि सेना का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, लेकिन कुछ हालात ऐसे होते हैं जब कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

क्यूबा के साथ बातचीत भी जारी

एक तरफ जहां ट्रंप ने सख्त बयान दिए। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि अमेरिका और क्यूबा के बीच बातचीत भी जारी है। इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों देश तनाव कम करने के रास्ते भी तलाश रहे हैं।

क्यूबा की आर्थिक स्थिति कमजोर

क्यूबा के राष्ट्रपति Miguel Díaz-Canel ने माना है कि देश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। संभावित टकराव से बचने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत की जा रही है।

बताया जा रहा है कि तेल की आपूर्ति में रुकावट के कारण क्यूबा की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। इसका सीधा प्रभाव बिजली उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें