Site icon Dainik Savera Times

मस्क की कंपनियों को खत्म करना नहीं चाहता, वो पहले जैसे तरक्की करें : Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि वह एलन मस्क की कंपनियों को खत्म करना नहीं चाहते हैं, जैसा कि कुछ खबरों में कहा गया था। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क पहले जैसी तरक्की करें। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह चाहते हैं कि सभी व्यवसाय सफल हों क्योंकि इससे पूरे देश को लाभ होगा। उनका मानना है कि जब व्यवसाय बढ़ते हैं, तो इससे नौकरियां बनती हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। ट्रंप ने यह बात ‘ट्रुथ सोशल’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की।

ट्रंप ने मस्क को लेकर किया कहा?
ट्रंप ने हाल ही में कहा कि लोग मानते हैं कि वह इलोन मस्क की कंपनियों को अमेरिकी सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का बड़ा हिस्सा काट देंगे और मस्क को बर्बाद कर देंगे। ट्रम्प का कहना था कि ऐसा नहीं होगा! ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि एलन और देश के सभी व्यवसाय पहले से कहीं ज्यादा बढ़ें और सफल हों। उनका मानना है कि अगर वे अच्छा करेंगे, तो अमेरिका और भी बेहतर बनेगा, और यह हमारे लिए सभी के लिए फायदेमंद है। ट्रंप का यह भी कहना था कि अमेरिका हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है, और वह इसे इसी तरह जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी मिलकर काम करें ताकि अमेरिका एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बने।

इसलिए हुआ था विवाद
जून 2025 में, एलोन मस्क ने अपने एक पोस्ट में लिखा, “यह बेहद पागलपन भरा और विनाशकारी है।” उनका कहना था कि यह बातें पुराने उद्योगों को तो मदद कर सकती हैं, लेकिन यह भविष्य के उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही हैं। मस्क ने इस दौरान कहा कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं, जो सचमुच “लोगों की परवाह” करेगी। मस्क ने यहां तक बोला की ट्रम्प का नाम एपस्टीन की फाइलों में था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी महीने कि शुरुआत में इशारा दिया था DOGE का इस्तेमाल मास्क के खिलाफ किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्क ने ही इस कॉस्ट कटिंग एजेंसी की शुरुआत के लिए ट्रम्प की सहायता की थी।

एक दूसरे पर किए कटाक्ष
ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में एलन मस्क पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि उन्हें किसी भी इंसान से ज्यादा सरकारी सब्सिडी मिल सकती है। ट्रंप का कहना था कि अगर ये सब्सिडी नहीं मिलती, तो मस्क को अपनी कंपनी बंद करकर दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़ सकता है। ट्रंप का तर्क था कि इससे रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट और इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन खत्म हो जाएगा, और देश को बहुत सारा पैसा बचाने का मौका मिलेगा। इसके जवाब में मास्क ने कहा था कि “सब कुछ खत्म कर दो अभी।”

Exit mobile version