Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह दावा किया है कि उनकी टैरिफ नीति के चलते भारत-पाकिस्तान समेत सात संभावित युद्धों को रोका गया। ट्रंप ने कहा कि यदि उनके पास टैरिफ लगाने का अधिकार न होता, तो दुनिया में चार बड़े युद्ध भड़क चुके होते।
“भारत और पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार थे”
ट्रंप ने कहा, “अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार थे। सात लड़ाकू विमान गिराए जा चुके थे। मैं नहीं बताना चाहता कि मैंने क्या कहा, लेकिन वह बहुत प्रभावशाली था।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी बातचीत, टैरिफ नीति और रणनीतिक दबाव ने “तनाव को कूटनीति में बदल दिया”।
#WATCH टैरिफ पर अपना रुख बदलने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने कहा, “अगर मेरे पास टैरिफ़ लगाने का अधिकार न होता, तो सात में से कम से कम चार युद्ध छिड़ जाते… अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे इसके लिए तैयार थे। सात विमान मार गिराए गए… मैं ठीक-ठीक… pic.twitter.com/46OkeDJshX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
“टैरिफ ने हमें शांति रक्षक बना दिया”
राष्ट्रपति ने दोहराया कि टैरिफ सिर्फ एक आर्थिक हथियार नहीं बल्कि “सॉफ्ट पावर” है, जिसने अमेरिका को वैश्विक स्तर पर शांति स्थापना में सक्षम बनाया।“हमने टैरिफ के जरिए न केवल सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, बल्कि यह भी साबित किया कि अमेरिका अब सिर्फ युद्ध में नहीं बल्कि शांति लाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
यह भी पढ़ें: CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर कौन है? इतने बार एसोसिएशनों की मिली हुई है सदस्यता, पढ़ें…
ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी की गई “वॉर स्टॉप लिस्ट”
जुलाई में ट्रंप के प्रवक्ता द्वारा जारी एक प्रेस ब्रीफिंग में उन सात देशों की सूची दी गई थी, जहां ट्रंप के दखल और रणनीतिक दबाव की वजह से युद्ध नहीं हुआ:
1. भारत और पाकिस्तान
2. इजरायल और ईरान
3. थाईलैंड और कंबोडिया
4. रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
5. सर्बिया और कोसोवो
6. आर्मेनिया और अजरबैजान
7. मिस्र और इथियोपिया
प्रवक्ता के अनुसार, ट्रंप ने इन संघर्षों को रोकने के लिए फोन कॉल, ट्रेड डील, टैरिफ और मध्यस्थता का इस्तेमाल किया।