Site icon Dainik Savera Times

टेक्सास में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या मामले में एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump: 10 सितंबर 2025 को अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागमल्लैया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चंद्र नागमल्लैया, जो कि 37 वर्ष के थे और एक होटल में प्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे, को उनके ही सहकर्मी ने मौत के घाट उतार दिया। यह हत्या इतनी क्रूर थी कि हमलावर ने उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटनास्थल पर उनकी पत्नी और बेटे भी मौजूद थे, जो इस भयावह मंजर के गवाह बने।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा बयान
इस घटनाक्रम के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मुझे टेक्सास के डलास में भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबर मिली है। एक सम्मानित व्यक्ति को, उनकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से मार दिया गया। यह हमला किसी भी देश में, विशेषकर अमेरिका में, नहीं होना चाहिए।”

जो बाइडेन पर भी बोला हमला
ट्रंप ने हमलावर के बारे में और भी खुलासा करते हुए कहा कि इस व्यक्ति पर पहले भी गंभीर आरोप थे। ट्रंप ने आरोप लगाया, “यह अपराधी पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन जो बाइडेन के शासनकाल में इसे वापस अमेरिका में आने दिया गया, क्योंकि क्यूबा अपने देश में ऐसे दुष्ट व्यक्ति को नहीं चाहता था।

ट्रंप ने कहा, “मेरे शासन में अवैध अप्रवासी अपराधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। मैं और मेरे प्रशासन के अन्य सदस्य, जैसे होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और बॉर्डर ज़ार टॉम होमन, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। इस अपराधी पर अब कानून की पूरी सजा मिलेगी।”

चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावहता
चंद्र नागमल्लैया, जो कर्नाटका राज्य से ताल्लुक रखते थे, डलास के एक डाउनटाउन सुइट्स मोटल में काम करते थे। इस हमलावर ने उन्हें उनके परिवार के सामने हत्या की और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हमलावर की पहचान क्यूबा से आने वाले एक अवैध आप्रवासी के रूप में हुई है, जो चंद्र के साथ काम करता था। यह घटना पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बन गई है, और कई लोग इसे एक घिनौने अपराध के रूप में देख रहे हैं।

Exit mobile version