Site icon Dainik Savera Times

खूबसूरत चेहरा, मशीन गन जैसे होंठ… चर्चा में है डोनाल्ड ट्रंप का प्रेस सेक्रेटरी को लेकर दिया बयान

donald trump comment on press secretary

donald trump comment on press secretary

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। पेंसिल्वेनिया में हुई एक रैली के दौरान वे अपने आर्थिक एजेंडे पर बोल रहे थे, लेकिन अचानक उन्होंने अपनी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की खूबसूरती और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। कैरोलिन लेविट की उम्र 28 साल है और ट्रंप 79 साल के हैं। इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

भीड़ के सामने की चेहरे और होंठों की तारीफ

भाषण के दौरान ट्रंप ने तालियां बजा रही भीड़ से कहा कि हम अपनी सुपरस्टार कैरोलिन को भी लेकर आए हैं… क्या वह शानदार नहीं है? इसके बाद उन्होंने उनकी शारीरिक बनावट, चेहरे और बात करने के तरीके को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लेविट जब टीवी पर आती हैं, तो अपने आत्मविश्वास और तेज बोलने की शैली से चर्चा में रहती हैं।
ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके खूबसूरत चेहरे और होंठों की रफ्तार मशीन गन जैसी है।

ये भी पढ़ें: आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ CRPF जवान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

भाषण के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि लेविट बिना डर और आत्मविश्वास के साथ काम करती हैं, क्योंकि उनकी नीतियां सही दिशा में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां महिलाओं के खेल में पुरुषों की कोई जगह नहीं है… हमें हर मुद्दे को ट्रांसजेंडर बहस में बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीमा सुरक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि वे खुली सीमाओं के खिलाफ हैं।

पहले भी कर चुके हैं लेविट पर ऐसी टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने अपनी प्रेस सेक्रेटरी की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी की हो। पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह चेहरा है, दिमाग है… और उनके होंठ जिस तरह चलते हैं, वह जैसे मशीन गन की तरह लगते हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनसे बेहतर प्रेस सेक्रेटरी किसी भी प्रशासन के पास नहीं रही।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकार्ड, सोने में भी दिखी तेजी, जानें कहां पहुंचा रेट?

Exit mobile version