Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पर फोन करने के लिए PM Modi ने किया ट्रंप का धन्यवाद, कहा-दोनों देश मिलकर दुनिया को दिखा रहे…

October 22, 2025

दिवाली पर फोन करने के लिए PM Modi ने किया ट्रंप का धन्यवाद, कहा-दोनों देश मिलकर दुनिया को दिखा रहे…

Trump-PM Modi Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि ट्रंप ने दिवाली के अवसर पर पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी थी, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दोनों महान लोकतंत्र भारत और अमेरिका दुनिया को उम्मीद की रोशनी दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें।”

ये भी पढ़े : व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दीवाली, बोले- पीएम मोदी एक बेहतरीन नेता और मेरे अच्छे मित्र

ट्रंप ने दिवाली पर दी थी बधाई…

वहीं, व्हाइट हाउस ने दिवाली के अवसर पर एक बयान जारी कर ट्रंप का संदेश साझा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “आज मैं दिवाली, ‘रोशनी का त्योहार’, मनाने वाले सभी अमेरिकियों और दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।”

ट्रंप ने अपने संदेश में आगे कहा, “दिवाली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह परिवारों और दोस्तों को एक साथ लाने, उम्मीद से शक्ति प्राप्त करने और नवीनीकरण की भावना को अपनाने का समय है। लाखों लोग दीये जलाते हैं, जो इस शाश्वत सत्य की याद दिलाते हैं कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती है।” उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ईश्वर करे यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि, और आशा लेकर आए।” दिवाली के अवसर पर दोनों नेताओं के इस संवाद ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती और साझा मूल्यों को एक बार फिर उजागर किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें