Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आत्मसमर्पण के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लौटे Donald Trump

August 25, 2023

आत्मसमर्पण के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लौटे Donald Trump
न्यूयॉर्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लंबे समय बाद वापसी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार को पलटने की साजिश रचने के आरोप में बृहस्पतिवार को अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण करने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने ‘एक्स’ का ढाई साल के अंतराल के पश्चात पहली बार इस्तेमाल किया।
उन्होंने धन जुटाने वाली अपनी वेबसाइट के लिंक के साथ अपना ‘मग शॉट’ (गिरफ्तारी के बाद कैदी के रूप में ली जाने वाली तस्वीर) भी साझा किया और लिखा, ‘‘चुनाव में हस्तक्षेप। कभी आत्मसमर्पण नहीं।’’ ट्विटर ने आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद यह ट्रंप का पहला ट्वीट है। यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) इमारत पर हमला करने के आरोपों के बाद ही उनका ट्विटर खाता बंद किया गया था।
हालांकि, अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में उनका खाता दोबारा शुरू कर दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस सोशल मीडिया मंच से दूरी बनाए रखी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें