Site icon Dainik Savera Times

डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान को लेकर की घोषणा, कहा- दोनों के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर

Israel and Lebanon Ceasefire

Israel and Lebanon Ceasefire

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह फैसला दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी इस्राइल और लेबनान के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ बहुत अच्छी और सकारात्मक बैठक हुई। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका का दौरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, कहा- तुम्हारे पास ज्यादा समय नहीं बचा

ट्रंप के मुताबिक, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अगले तीन हफ्तों तक गोलीबारी न करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हालात पर नजर रखी जाएगी और यह देखना होगा कि यह समझौता कितनी मजबूती से लागू होता है। इस मुद्दे में हिजबुल्लाह की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए उस पर भी ध्यान देना जरूरी है।

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका, लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा ताकि वह हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा बेहतर तरीके से कर सके। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, इस्राइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी और लेबनान में अमेरिकी राजदूत मिशेल इस्सा भी शामिल थे।

उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने इस पूरी बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात रही।

ये भी पढ़ें: ‘हमें गोली चलाने का पूरा अधिकार था’, पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का विपक्ष को जवाब, कहा – किताब में…

Exit mobile version