Site icon Dainik Savera Times

Donald Trump बहस करने से पहले बिडेन से ड्रग टेस्ट की करेंगे मांग

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बहस करने से पहले ड्रग परीक्षण की मांग करेंगे। दोनों प्रतिद्वंद्वी जून और सितंबर में टेलीविजन पर दो दौर के बहस के लिए सहमत हुए हैं। श्री ट्रंप ने कहा,“ मैं ड्रग टेस्ट की मांग करुंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि बिडेन स्टेट ऑफ द यूनियन की तरह आएं।”

श्री बिडेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति के साथ आम चुनाव की बहस में भाग लेंगे और ऐसा करने पर उन्हें खुशी होगी। राष्ट्रपति की यह सहमति महत्वपूर्ण बदलाव है। इसके पहले उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के साथ मंच पर उपस्थित होने के लिए प्रतिबद्ध होने से इनकार कर दिया था।

Exit mobile version