Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donald Trump की प्रचार मुहिम ने मुझे भेजा पिंजरा : Nikki Haley

October 3, 2023

Donald Trump की प्रचार मुहिम ने मुझे भेजा पिंजरा : Nikki Haley

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने कहा है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार मुहिम ने पिछले सप्ताह बहस के मंच पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें एक पिंजरा और पक्षियों का भोजन भेजा था। हेली आयोवा, न्यू हैम्पशायर और साउथ कैरोलाइना जैसे कुछ प्रमुख प्रारंभिक प्राइमरी और कॉकस राज्यों में ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर रही हैं। ट्रंप की प्रचार मुहिम ने पिछले सप्ताह रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव की बहस के तुरंत बाद हेली के खिलाफ कई बयान जारी किए थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकीं निक्की हेली ने कहा कि रविवार को ट्रंप प्रचार मुहिम ने आयोवा में हेली के होटल के कमरे के बाहर एक पिंजरा और पक्षियों का कुछ भोजन छोड़ा था। हेली ने पिंजरे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की और कहा, ‘‘प्रचार मुहिम के एक दिन बाद, होटल में मेरे कमरे के बाहर यह संदेश मेरा इंतजार कर रहा है।’’ हेली की प्रचार मुहिम की प्रबंधक बेट्सी एंकनी ने एक बयान में कहा, ‘‘दबाव महसूस कर रहे एक पूर्व राष्ट्रपति का यह व्यवहार अजीब एवं अनुचित है, जो उनकी हताशा को दिखाता है।’’

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए हेली पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘‘मैं या एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन यानी अमेरिका को फिर से महान बनाएं) पक्षियों जैसे दिमाग वाली निक्की हेली का कभी समर्थन नहीं करेंगे।’’ राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनने के लिए दावेदारी पेश कर रहे ट्रंप ने लिखा, ‘‘पक्षियों जैसे दिमाग वाली (हेली) के पास यह काम करने के लिए आवश्यक प्रतिभा या उसके अनुरूप मिजाज नहीं है। अमेरिका को फिर से महान बनाएं।’’

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें