Site icon Dainik Savera Times

2023 सुडिर्मन कप विश्व बैडमिंटन मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ड्रा के परिणाम घोषित

वर्ष 2023 सुडिर्मन कप विश्व बैंडमिंटन मिश्रित चैंपियनशिप की ड्रा रस्म 25 मार्च को पूर्वी चीन के सुचो शहर में आयोजित हुई ।ड्रा के परिणामों के अनुसार चीनी टीम ,डेनमार्क ,सिंगापुर और मिश्र के साथ ए ग्रुप में है ,जबकि भारतीय टीम ,मलेशिया ,चीनी ताईपेइ और आस्ट्रेलिया के साथ सी ग्रुप की स्पर्धा में भाग लेगी ।

कुल 16 टीमें वर्ष 2023 सुडिर्मन कप में भाग लेंगी ।मेजबान चीनी टीम नंबर 1 वरीयता वाली टीम है ,जबकि जापानी टीम ,इंडोनिशियाई टीम और मलेशियाई टीम अलग अलग तौर पर दूसरी ,तीसरी और चौथी वरीयता वाली टीम है । इस चैंपियनशिप का मुख्य नारा ,चिन्ह और शुभंकर भी इस रस्म पर सार्वजनिक किया गया है ।इस चैंपिय़नशिप का मुख्य नारा “उड़ता बैडमिंटन ,उड़ता सपना‘” है ।यह चैंपियनशिप 14 से 21 मई तक सुचो में आयोजित होगी ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version