Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Palestine और Lebanon के लोगों के समर्थन में Israel पर किया ड्रोन अटैक: Iraqi Shia militia

October 9, 2024

Palestine और Lebanon के लोगों के समर्थन में Israel पर किया ड्रोन अटैक: Iraqi Shia militia

बगदाद: इराक में इस्लामिक रेजिस्टेंस नामक शिया मिलिशिया ग्रुप ने इजरायल में एक साइट पर ड्रोन अटैक की जिम्मेदारी ली। ग्रुप ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हमला फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के समर्थन में किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया कि दुश्मन के गढ़ों को निशाना बनान जारी रहेगा। हालांकि टारगेटेड लोकेशन के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई और न ही किसी के हताहत की सूचना दी गई। इससे पहले दिन में, ग्रुप ने इजराइल में पांच जगहों पर ड्रोन और अल-अरकब अपग्रेडेड क्रूज मिसाइलों से पांच हमले करने की जिम्मेदारी ली थी।

पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी में इजरायली हमले शुरू होने के बाद से, इस ग्रुप ने गाजा में फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जातने के लिए इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किए। ग्रुप ने हाल ही में इजरायल पर अपने हमलों को बढ़ा दिया क्योंकि यहूदी राष्ट्र ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हमलों को तेज कर दिया है। इस बीच हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली मिलिट्री ऑपरेशन लगातार जारी है। इजरायली सेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई अंडरग्राउंड कमांड सेंटर पर हवाई हमले किए जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट के दर्जनों भूमिगत कमांड सेंटर को तबाह कर दिया गया। इन सेंटर्स में इजरायल के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले कमांडर तैनात थे। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हिजबुल्लाह के दक्षिणी फ्रंट ने साउथ लेबनान में अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रर और कमांड सेंटर्स का एक व्यापक नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल जमीनी लड़ाई के दौरान आईडीएफ सैनिकों पर अटैक करने और इजरायल में लोगों पर हमले करने के लिए किया जाता है।

आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हवाई हमलों में वह पूरा इलाका शामिल था, जहां हिजबुल्लाह का दक्षिणी फ्रंट, राडवान बलों के साथ मिलकर काम करता है। कुल मिलाकर, आईडीएफ ने पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी लेबनान में 125 से अधिक जगहों पर हमला किया। इजरायल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने मंगलवार को सीमा पार 170 से अधिक रॉकेट दागे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें