Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीरिया में ड्रूज़ समुदाय और सरकार समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, ऑडियो क्लिप से भड़की हिंसा

April 30, 2025

सीरिया में ड्रूज़ समुदाय और सरकार समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, ऑडियो क्लिप से भड़की हिंसा

इंटरनेशनल डेस्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगर जरामाना में मंगलवार को एक विवादास्पद ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ड्रूज़ समुदाय के हथियारबंद लोगों और सरकार समर्थकों के बीच हिंसक झड़प छिड़ गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

-सोमवार आधी रात के बाद हुई झड़प

झड़पों की शुरुआत सोमवार आधी रात के बाद हुई, जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें कथित तौर पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। कहा जा रहा है कि यह ऑडियो ड्रूज़ समुदाय के धर्मगुरु मारवान किवान का है, लेकिन उन्होंने तुरंत वीडियो जारी कर इसका खंडन किया और इसे समुदायों को भड़काने की साजिश बताया।

इस घटना ने सुन्नी मुसलमानों में नाराजगी फैला दी, जिससे जरामाना इलाके में तनाव तेजी से बढ़ गया। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के मुताबिक, मारे गए लोगों में चार विद्रोही और छह स्थानीय नागरिक शामिल थे। वहीं, सुवायदा24 नामक एक स्थानीय संगठन का दावा है कि 11 लोगों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं।

-हिंसा को रोकने के लिए समझौता

हिंसा को रोकने के लिए मंगलवार रात सरकार और स्थानीय समुदाय नेताओं के बीच एक समझौता हुआ, जिसके अंतर्गत झड़पें रोकने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। हालांकि, क्षेत्र में पहले भी ऐसे कई समझौते टूट चुके हैं, जिससे इसकी स्थायित्व पर संदेह बना हुआ है। यह घटना सीरिया में जातीय और धार्मिक विभाजन की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है, जहां किसी भी छोटी चिंगारी से बड़ा संघर्ष भड़क सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें