Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका में भारी बारिश के चलते सिंचाई विभाग ने दी बाढ़ की चेतावनी

कोलंबो: श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने रविवार को देश भर में हो रही भारी बारिश के कारण राजधानी कोलंबो के बाहरी क्षेत्रों और अन्य इलाकों में बाढ़ की बड़ी चेतावनी जारी की।

सिंचाई विभाग ने कहा कि रविवार तड़के से हो रही भारी बारिश के कारण कोलंबो के बाहरी इलाकों में केलानी नदी और श्रीलंका के दक्षिण में गिन नदी में जलस्तर बढ़ गया है। डीएमसी ने कहा कि उसने निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी है।

Exit mobile version