Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैंः ग्रीक पर्यटन मंत्री

January 24, 2023

चीनी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैंः ग्रीक पर्यटन मंत्री

ग्रीक पर्यटन मंत्री वासिलिस किकिलियास ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि ग्रीक पर्यटन उद्योग के लिए चीनी बाजार बहुत महत्वपूर्ण है, और ग्रीस में चीनी पर्यटकों की वापसी से स्थानीय पर्यटन उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रीस और चीन दोनों देशों की सभ्यता का बहुत लंबा इतिहास रहा है, और चीनी लोग ग्रीक संस्कृति और सभ्यता को समझने में बहुत रुचि रखते हैं। वे सक्रिय रूप से ग्रीस में चीनी पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

पर्यटन ग्रीस की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के स्तंभ उद्योगों में से एक है, और इसका उत्पादन मूल्य इसके सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक चौथाई है। 2022 के मार्च में, चीन और ग्रीस ने एथेंस में पर्यटन के क्षेत्र में एक “संयुक्त कार्य योजना” पर हस्ताक्षर किए। किकिलियास ने कहा कि चीन की महामारी रोकथाम नीतियों का निरंतर अनुकूलन और समायोजन और नागरिकों की आउटबाउंड यात्रा की व्यवस्थित बहाली दोनों देशों के बीच “संयुक्त कार्य योजना” के बेहतर विकास को बढ़ावा देगी।

ग्रीस चीनी बाजार को बहुत महत्व देता है और पर्यटन, संस्कृति, खेल और व्यापार में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग की आशा करता है। किकिलियास ने यह भी कहा कि ग्रीक पर्यटन उद्योग 2023 में अपनी बहाली गति को जारी रखने की उम्मीद करता है, और चीनी बाजार को और विकसित करने और चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें