Site icon Dainik Savera Times

Turkey-Syria में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 9000 के पार

गंजियातेपः दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 9,400 से अधिक हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने के साथ ही यह एक दशक से अधिक समय में सबसे घातक भूकंपीय घटना बन गई है। तुर्की के अधिकारियों ने बुधवार को देश में भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या को अद्यतन करते हुए 6,957 किया। पड़ोसी सीरिया में, सरकार ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सोमवार को भोर से पहले आए भूकंप से 1,250 लोगों के मरने की सूचना दी है। स्वंयसेवी संस्था ‘द व्हाइट हेल्मेट्स’ ने 1,280 मौतों की सूचना दी है।

भूकंप व संबंधित घटनाओं में 30,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि होगी क्योंकि बचावकर्मी शहरों और कस्बों में मलबे से बचे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। जापान के पूवरेत्तर तट पर 2011 में 9.0 की तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी आई जिसमें लगभग 20,000 लोग मारे गए थे। नेपाल में 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 8,800 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Exit mobile version