अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों में रविवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। प्रांतीय पुलिस ने भूकंप के बाद जारी एक बयान में कहा, “स्थानीय समयानुसार अपराह्न 03:52 बजे मजार-ए-शरीफ शहर में भूकंप के झटके आये, लेकिन अब तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।”
अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

