Site icon Dainik Savera Times

Mexico में तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, दो लोगों की मौत, इतनी रही तीव्रता

Maharashtra Earthquake

Maharashtra Earthquake

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को तेज भूकंप आया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोग डर के मारे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 दर्ज की गई।

भूकंप के समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम नव वर्ष को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। अचानक झटके महसूस होते ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही रोक दी और सुरक्षा के लिए मीडियाकर्मियों के साथ बाहर निकल गईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, जानें नए रेट

गुएरेरो राज्य में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो के सैन मार्कोस शहर के पास बताया गया है। यह इलाका प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है और मशहूर एकॉपुल्को पर्यटन स्थल के करीब है। भूकंप जमीन के लगभग 40 किलोमीटर नीचे आया था, जिसके चलते इसके झटके दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किए गए। झटकों की वजह से कई जगहों पर लोग घबराकर सड़कों पर आ गए। ऊंची इमारतें हिलती नजर आईं और कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

भूकंप से दो लोगों की मौत

गुएरेरो राज्य की गवर्नर एवलिन साल्गाडो ने जानकारी दी कि भूकंप के केंद्र के पास स्थित एक गांव में एक 50 वर्षीय महिला की घर गिरने से मौत हो गई। वहीं राजधानी चिलपांसिंगो के एक अस्पताल को भी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत उस समय हो गई, जब वह भूकंप के बाद इमारत खाली करते हुए गिर पड़ा। एकॉपुल्को में भी लोग होटल और घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो गए।

ये भी पढ़ें: Aaj ka mausam 3 Jan 2026: इन 8 राज्यों के लिए घनें कोहरे की चेतावनी जारी! शीतलहर के हालात बनने के संकेत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भूकंप की जानकारी साझा की। एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 28 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई और इसका केंद्र 16.99 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.26 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर स्थित था। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version