Russia Earthquake : रूस की धरती एक बार फिर जोरदार भूकंप के झटकों से कांप उठी। आपको बता दें कि शनिवार सुबह रूस के कामचटका के पूर्वी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकलें
बता दें कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की है।
EQ of M: 7.0, On: 13/09/2025 08:07:57 IST, Lat: 53.32 N, Long: 159.92 E, Depth: 60 Km, Location: Near East Coast of Kamchatka.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/HGMpkUoiGj— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 13, 2025
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” का हिस्सा है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस वजह से यहां के लोग भूकंप को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं।
राहत और बचाव दल अलर्ट पर
रूसी आपातकालीन सेवाओं ने राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा है। लोगों को समुद्र से दूर रहने और ऊंचे इलाकों में सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और संचार प्रणाली की जांच की जा रही है।
An earthquake of magnitude 7.1 struck near the east coast of Russia’s Kamchatka region, reports Reuters, citing German Research Centre for Geosciences (GFZ)
— ANI (@ANI) September 13, 2025
विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर अभी किसी बड़े हादसे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।