Site icon Dainik Savera Times

Earthquake: अलास्का-कनाडा में लगे भूकंप के झटके, 7.0 दर्ज की गई तीव्रता

Japan Earthquake

Japan Earthquake

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के अलास्का राज्य और कनाडा के युकोन क्षेत्र की सीमा पर शनिवार को 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यह इलाका पहाड़ी और बेहद कम आबादी वाला है, इसलिए अभी तक नुकसान की बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 7.0 की तीव्रता वाले मुख्य झटके के कुछ ही मिनट बाद 5.6 और 5.3 तीव्रता के दो और आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

भूकंप का केंद्र कहाँ था?

भूकंप का केंद्र कनाडा के युकोन की राजधानी व्हाइटहॉर्स से लगभग 248 किलोमीटर पश्चिम बताया गया। वहीं यह स्थान अलास्का की राजधानी जूनो से करीब 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम की दिशा में आता है। यह पूरा क्षेत्र घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और बर्फ से ढके मैदानों से घिरा रहता है, जिससे वहाँ पहुँचना काफी मुश्किल होता है। इसके बावजूद राहत एजेंसियां हालात का आकलन करने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में लागू हुआ नया कानून, अब सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन करने वालों को होगी सजा

सुनामी का खतरा नहीं

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई जोखिम नहीं है, क्योंकि झटके समुद्र के नीचे गहराई में नहीं आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आफ्टरशॉक आने के कारण लोग सतर्क हैं और प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

हरियाणा में JJP की प्रदेशस्तरीय रैली आज

Exit mobile version