Site icon Dainik Savera Times

Japan में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 8 लोग घायल

टोक्योः जापान की राजधानी टोक्यो के समीप चिबा प्रान्त में गुरुवार सुबह 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए और 8 लोग घायल हो गए। जापान के प्रसाणकर्ता एनएचके की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुससार भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 04:16 बजे आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर (25 मील) की गहराई में था।

इस संबंध में सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के कारण रेलों की आवाजाही को अस्थायी रुप से निलंबित कर दिया गया था और इमारतों में लिफ्ट बंद कर दी गई थी।

Exit mobile version