Site icon Dainik Savera Times

जापान के मध्य प्रांत इशिकावा के नोटो क्षेत्र में महसूस हुए भूकंप के झटके, 6.0 मापी गई तीव्रता

टोक्यो: जापान में मध्य प्रांत इशिकावा के नोटो क्षेत्र में सोमवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब 06:31 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 14 किलोमीटर की गहराई में 37.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, भूकंप के कारण वाजिमा में पाँच घर ढह गए ।

Exit mobile version