Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

समुद्री कछुआ खाना पड़ा भारी, 8 बच्चों की हुई मौत, 78 वयस्क हुए बीमार

March 9, 2024

समुद्री कछुआ खाना पड़ा भारी, 8 बच्चों की हुई मौत, 78 वयस्क हुए बीमार

जंजीबार : तंजानिया के जंजीबार में पेम्बा द्वीप के पांजा आइलेट पर समुद्री कछुए का मांस खाने से कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गई जबकि 78 वयस्क बीमार पड़ गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी हैं। मकोनी जिला चिकित्सा अधिकारी हाजी बकरी हाजी ने कहा कि एक चिकित्सा प्रयोगशाला में जांच किए गए नमूनों से पुष्टि हुई कि पीड़िताें की मौत समुद्री कछुए का मांस खाने के बाद हुई।

हाजी ने कहा कि पीड़िताें ने मंगलवार को समुद्री कछुए के मांस खाया था, लेकिन फटकार के डर से शुक्रवार तक अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी गई थी।

बता दें, मार्च 2023 में तंजानिया के हिंदू महासागर द्वीप माफिया पर समुद्री कछुए का मांस खाने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 8 अन्य बीमार पड़ गए थे।

तंजानिया के माफिया द्वीप पर ब्वेनी गांव के अध्यक्ष जुमा खतीबू ने कहा था कि पीड़िताें ने मछुआरों से समुद्री कछुए का मांस खरीदा था और इसे खाया था। उन्होंने मांस के जहरीले होने की आशंका व्यक्त की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें