Site icon Dainik Savera Times

चीन में कई जगहों के आर्थिक और व्यापार समूह व्यापार के अवसर तलाशने के लिए विदेश गए

हाल ही में चीन की महामारी रोकथाम और नियंत्रण नीति के समायोजन के साथ देश भर में विदेशी व्यापार कंपनियों ने विदेशों में निवेश आकर्षित करने के लिए व्यावसायिक चार्टर उड़ानें आयोजित करना शुरू किया। अब तक क्वांगतोंग, चच्यांग, चांगसू, फूच्येन, सछ्वान, हूनान, हाईनान, शानतोंग और आनह्वेई आदि 9 प्रांतों ने ” आर्डर पर बातचीत करने और बाजारों का विस्तार करने” के लिए विदेश जाने के लिए विदेशी व्यापार उद्यमों को संगठित करने की योजना बनाई।

चच्यांग प्रांत के निंग बो शहर ने इस साल जुलाई में आदेश मिलने के लिए विदेशी व्यापार कर्मियों को विदेशों में भेजने के लिए एक उड़ान किराए पर ली। बाद में, लगभग हर महीने एक समूह का गठन किया गया था, और गंतव्यों में इटली, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, जापान और अन्य देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया, और ऑर्डर राशि लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर थी। दिसंबर में च्यांगसू, क्वांगतोंग और सछ्वान आदि प्रांतों के कुछ शहरों ने भी चार्टर्ड उड़ानें शुरू की, ताकि कंपनियों को प्रदर्शनियों में भाग लेने और आर्डर्स पर बातचीत करने में मदद मिल सके। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version