Site icon Dainik Savera Times

केन्या में बाढ़ के कारण 15,000 से अधिक बच्चों की पढ़ाई में पड़ी बाधा

नैरोबी: केन्या में 15,000 से अधिक बच्चे अगले सप्ताह स्कूल नहीं लौट पाएंगे, क्योंकि देश भर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 62 प्राथमिक विद्यालय जलमग्न हो गये हैं या नष्ट हो गये हैं।

वैश्विक चैरिटी ‘सेव द चिल्ड्रन’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संगठन ने बताया कि केन्या की राजधानी नैरोबी में अनौपचारिक बस्तियां विशेष रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जहां परिवारों ने अपने घर और आजीविका के साधन खो दिये हैं। चैरिटी के अनुसार, अकेले मथारे झुग्गियों में भारी बारिश और बाढ़ से 7,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं

Exit mobile version