Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए युग में साहित्य और कला को शिखर पर पहुंचने का प्रयास

January 11, 2023

नए युग में साहित्य और कला को शिखर पर पहुंचने का प्रयास

13 जनवरी 1962 को, प्रधानमंत्री चोउ एनलाई और उप प्रधानमंत्री चेन यी की वकालत और देखभाल के तहत, चीनी ऑरिएंटल गीत व नृत्य ग्रुप की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य चीनी पारंपरिक लोक गीत और नृत्य कला और आधुनिक चीनी लोगों के जीवन को व्यक्त करने वाले संगीत और नृत्य कार्यों को देश और विदेश में दर्शकों के सामने पेश करना था।

यदि संस्कृति किसी देश और राष्ट्र की आत्मा है, तो चीनी ऑरिएंटल गीत व नृत्य ग्रुप चीन के लिए अपनी संस्कृति को बाहरी दुनिया में प्रदर्शित करने का वाहक है।इसने चीन की ओर से पांच महाद्वीपों पर लगभग 100 देशों का दौरा किया है, चीन के विदेशी सांस्कृतिक आदान-प्रदान में “सांस्कृतिक दूतों” की उत्कृष्ट परंपराओं और अद्वितीय लाभों को आगे बढ़ाया है।साथ ही, इसके पदचिह्न पूरे चीन में फैल गए हैं, दुनिया के विभिन्न नृत्य, संस्कृति और कला चीनी लोगों तक पहुंचे हैं और चीनी लोगों के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करते हैं।

2022 में, चीनी ऑरिएंटल कलात्मक प्रदर्शन ग्रुप (पहले चीनी ऑरिएंटल गीत व नृत्य ग्रुप के रूप में जाना जाता था) के 10 कलाकारों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक पत्र लिखा, जिसमें नए युग में दस साल की साहित्यिक और कलात्मक रचना की उपलब्धियों की रिपोर्ट दी गई।उसी वर्ष 24 दिसंबर को, शी चिनफिंग ने एक जवाबी पत्र भेजकर कहा कि कई वर्षो में ऑरिएंटल कलात्मक प्रदर्शन ग्रुप के कलाकारों ने कई श्रेष्ठ कलात्मक रचनाएं प्रस्तुत कीं और सांस्कृतिक व कलात्मक समृद्धि तथा वैदेशिक सांस्कृतिक आदान प्रदान में बड़ा योगदान दिया है, जो नए चीन के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक दूत और शानदार सांस्कृतिक नामकार्ड बन चुके हैं।

जैसा कि चीन की महामारी ने हाल ही में एक नए चरण में प्रवेश किया है, चीन की प्रवेश और निकास नीतियां लगातार अनुकूलित की गयी हैं, और अधिक से अधिक लोगों का प्रवाह अधिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान लाएगा।हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत, चीनी ऑरिएंटल गीत व नृत्य ग्रुप अधिक उत्कृष्ट नाटकों का निर्माण करेगा और देश और विदेश में दर्शकों के लिए नए कला के कार्य लाएगा।वे विभिन्न सभ्यताओं के बीच आदान प्रदान और एक दूसरे से सीखने के लिए हमेशा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें