Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Egypt : Police मुख्यालय में लगी आग, 25 लोग घायल 

October 2, 2023

Egypt : Police मुख्यालय में लगी आग, 25 लोग घायल 
काहिराः पूवरेत्तर मिस्र में सोमवार को तड़के एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से 25 लोग घायल हो गए, जिसमें अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर जलने के कारण घायल हुए और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है कि घटना के समय इमारत में कितने पुलिसकर्मी मौजूद थे। इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आग लगने के कारण का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधी नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है, जो कि लोगों की मौत का कारण बन जाते हैं। पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। देश की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2022 में मिस्र में आग लगने की 49,300 से अधिक घटनाएं हुईं, जिसमें 203 लोगों की मौत हो गई और 855 लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें