Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

“सभ्यताओं की यात्रा” ग्लोबल टूर की मिस्र विशेष प्रदर्शनी काहिरा में शुरू

October 27, 2023

“सभ्यताओं की यात्रा” ग्लोबल टूर की मिस्र विशेष प्रदर्शनी काहिरा में शुरू

स्थानीय समयानुसार 26 अक्टूबर को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित “सभ्यताओं की यात्रा” ग्लोबल टूर की मिस्र विशेष प्रदर्शनी काहिरा के चीनी सांस्कृतिक केंद्र में शुरू हुई। सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने वीडियो के माध्यम से भाषण दिया। मिस्र में स्थित चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों, मिस्र के सांस्कृतिक और मीडिया क्षेत्रों के संबंधित संस्थानों के प्रमुखों सहित सौ से अधिक मेहमानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

शेन हाईश्योंग ने कहा कि लंबे इतिहास में, चीनी राष्ट्र सभ्यता और प्राचीन मिस्र की सभ्यता एक-दूसरे की पूरक रहीं, जिन्होंने मानव सभ्यता की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान किया है। आजकल, मानव समाज एक सदी में अनदेखे गहन परिवर्तनों के दौर में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पेश की गयी वैश्विक सभ्यता पहल के निर्देशन में चीनी जनता चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण और मानव सभ्यता के विकास में नई प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

मिस्र में स्थित चीनी दूतावास के प्रभारी च्यांग थाओ ने कहा कि दो हजार वर्षों से पहले“रेशम मार्ग”से दो शानदार सभ्यताएं जुड़ी हुई हैं। हजारों वर्षों के बाद “बेल्ट एंड रोड” पहल ने एक बार फिर दो महान देशों को जोड़ दिया है। यह विशेष प्रदर्शनी न केवल दो प्राचीन सभ्यताओं के बीच संवाद के व्यावहारिक महत्व को स्पष्ट रूप से बताती है, बल्कि दोनों देशों के बीच जारी पारंपरिक मित्रता को भी पूरी तरह से दर्शाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें