Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोरक्को के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईफिल टॉवर की लाइटें बंद की गई

September 10, 2023

मोरक्को के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईफिल टॉवर की लाइटें बंद की गई

पेरिस: मोरक्को में भूकंप ने तबाही मचा दी है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को पेरिस में आईफिल टॉवर की लाइटें बंद कर दी गर्इं।टीएफटी मोरक्को ने रविवार तड़के अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ’मोरक्को में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईफिल टॉवर की लाइटों को बंद कर दिया गया है!’ गृह मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार रात मोरक्को में आए तेजÞ भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। सीएनएन ने हाई एटलस पर्वत के निकट प्रत्यक्षदर्शयिों के हवाले से कहा कि हर जगह तबाही ही तबाही है।

यूएसजीएस के अनुसार, दशकों में उत्तरी अफ्रीकी देश में आया यह भूकंप सबसे घातक था। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे मोरक्को की हाई एटलस पर्वत रेंज में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी और भूकंप 18.5 किमी गहराई में था।स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के झटके रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गए। भूकंप से टैरोडैंट और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें