Site icon Dainik Savera Times

Employee की Strike के कारण छह दिन तक बंद रहने के बाद आगंतुकों के लिए फिर खुला Eiffel Tower

पेरिस: ऐतिहासिक स्थल के बेहतर रखरखाव और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की वजह से छह दिनों तक बंद रहे विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को रविवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया। इस 330 मीटर (1,083 फुट) ऊंचे टावर के संचालक ने एक बयान में कहा कि नवीकरण कार्य के लिए 2031 तक महत्वाकांक्षी 38 करोड़ यूरो (लगभग 41.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का निवेश आवंटित करने का वादा किया गया जिसके बाद श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी संघों के साथ एक समझौता हुआ। संचालक ने इस सप्ताह वेतन को लेकर भी बातचीत शुरू की है जिसे अगले महीने अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने टिकट बिक्री से राजस्व के अनुपात में वृद्धि की मांग की है। यह 135 साल पुराना टावर 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस खेलों और अगले पैरांलिपिक में प्रमुखता से नजर आएगा। पेरिस में ओलंपिक और पैरालंपिक पदकों में ऐतिहासिक स्थल से लिए गए लोहे के षट्कोणीय टुकड़े के अंशों को मिलाया गया है। एफिल टॉवर आम तौर पर साल में 365 दिन खुला रहता है। पिछले साल, देश की पेंशन प्रणाली में सुधार की सरकार की योजना के खिलाफ पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्मारक को 10 दिनों तक आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।

Exit mobile version