Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ की मौत, 19 घायल

August 4, 2024

चीन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ की मौत, 19 घायल

बीजिंग: दक्षिण-पश्चिमी चीन में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 19 अन्य लोग लापता हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के कांगडिंग शहर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। यह आपदा शनिवार को तड़के लगभग 3:30 बजे तिब्बती स्वायत्त प्रान्त गार्ज़े के कांगडिंग में हुई, जिसके कारण एक पुल गिर गया और रिडी गांव में घर नष्ट हो गए। यह गांव समुद्र तल से 1,300 मीटर की ऊंचाई पर एक घाटी में स्थित है, जिसके पास के पहाड़ समुद्र तल से 5,000 मीटर से अधिक ऊंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें