Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में पुलिस अधिकारी के घर पर हमला, आठ लोग घायल

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को कुछ आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ लोगों को घायल कर दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के जनजातीय क्षेत्र के गुलाम खान इलाके में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के घर पर हमला किया और एएसआई तथा दो महिलाओं समेत आठ लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जा रहे वाहन में भी रास्ते में विस्फोट कर दिया गया, लेकिन अधिकारी किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कामयाब रहे। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Exit mobile version