Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन में बुजुर्ग सिख को 15 साल की जेल, जाने वजह

November 2, 2023

लंदन में बुजुर्ग सिख को 15 साल की जेल, जाने वजह

लंदन : इस साल मई में लंदन में पत्नी की लकड़ी का बैट मारकर हत्या करने वाले 79 वर्षीय सिख बुजुर्ग को 15 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। तरसेम सिंह को अपनी 77 वर्षीय पत्नी माया देवी की हत्या का दोषी मानने के बाद बुधवार को स्नेरेसब्रुक क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई। 2 मई को, सिंह रोमफोर्ड पुलिस स्टेशन गया और फ्रंट डेस्क को बताया कि उसने अभी-अभी अपनी पत्नी की हत्या की है, जिसके बाद अधिकारी तुरंत एल्म पार्क में काउड्रे वे स्थित घर में पहुंचे और माया को लिविंग रूम के फर्श पर बेहोश पाया।

पास में ही लकड़ी का बैट पाया गया और कालीन और आसपास की दीवारों पर खून के धब्बे देखे गए। माया को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम जांच में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट लगना पाया गया। सिंह को हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच करने वाले मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा, ’यह एक दुखद मामला है। इसके चलते दंपति के तीन बच्चे परेशानी में पड़ गये। सिंह ने कभी स्वीकार नहीं किया कि किस कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हमें खुशी है कि उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।’

सिंह ने हाल ही में सेवानिवृत्त होने से पहले कई सालों तक अपनी पत्नी के साथ पूर्वी लंदन के उपनगर रैनहैम में एक डाकघर चलाया, जो उनके घर के करीब है। एक बेटे और दो बेटियों के माता-पिता सिंह और माया दोनों मूल रूप से भारत से हैं, लेकिन 50 साल से अधिक समय से ब्रिटेन में रह रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें