Site icon Dainik Savera Times

चीन में लगभग 90% एक्सप्रेसवे सेवा क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधाएं

31 जुलाई को चीन के परिवहन विभाग द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में मिली खबर के अनुसार इस वर्ष के जून के अंत तक देश भर में 5,931 एक्सप्रेसवे सेवा क्षेत्रों में चार्जिंग सुविधाएं बनाई गई, जो देश में कुल एक्सप्रेसवे सेवा क्षेत्रों का 89.48% है।
चीन के परिवहन विभाग के राजमार्ग ब्यूरो के उपाध्यक्ष क्वो शेंग ने परिचय देते हुए कहा कि वर्तमान में, देश भर में एक्सप्रेसवे सेवा क्षेत्रों में कुल 18,590 चार्जिंग पाइल्स बनाए गए हैं, और एक्सप्रेसवे सेवा क्षेत्रों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क में दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। इस वर्ष की छुट्टियों के दौरान सुरक्षा गारंटी की स्थिति को देखते हुए, विभिन्न सेवा क्षेत्रों में चार्जिंग कतारों की घटना में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले चरण अच्छी तरह नई ऊर्जा वाहन चार्जिंग सेवाओं की गारंटी दी जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version