Site icon Dainik Savera Times

तिब्बत को बिजली सहायता तीन वर्षों में 15.5 अरब किलोवाट घंटे तक पहुंच जाएगी

9 नवंबर को, चीन के स्टेट ग्रिड ने सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में साल 2024 से 2026 तक तिब्बत को बिजली सहायता पर सहयोग ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया। ढांचागत समझौते के नए चरण में 15.5 अरब किलोवाट घंटे के लेनदेन पैमाने के साथ तिब्बत, पेइचिंग, शांगहाई, सछ्वान और कांसू जैसे 18 प्रांतीय पावर ग्रिड शामिल हैं।

तिब्बत को बिजली सहायता के नए दौर का दायरा पिछले दौर की तुलना में 6 अतिरिक्त प्रांतों की भागीदारी के साथ विस्तारित हुआ है। सहायता के इस नए दौर का लक्ष्य बाढ़ के मौसम के दौरान तिब्बत की 7.3 अरब किलोवाट-घंटे की स्वच्छ बिजली वितरण की मांग को पूरा करना है, साथ ही शुष्क मौसम के दौरान खरीदी गई 8.2 अरब किलोवाट-घंटे की बिजली की मांग को पूरा करना है।

तिब्बत को बिजली सहायता के इस नए दौर के अपेक्षित लाभों में चीन के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में 22.4 लाख टन मानक कोयले की बचत और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 55.9 लाख टन की कमी शामिल है। पेइचिंग इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडिंग सेंटर के उप महाप्रबंधक छांग छिंग ने कहा कि यह अगले तीन वर्षों में तिब्बत में बिजली की खपत में 12.7 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि को भी पूरा करेगा, जिससे तिब्बत की बिजली आपूर्ति क्षमता में प्रभावी ढंग से सुधार होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version