Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एपस्टीन फाइल्स से नया धमाका, ‘वाइल्ड’ पार्टी में दिखे एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग; सामने आई तस्वीर

February 10, 2026

एपस्टीन फाइल्स से नया धमाका, ‘वाइल्ड’ पार्टी में दिखे एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग; सामने आई तस्वीर

नई दिल्ली: जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें टेक दुनिया के दो बड़े नाम एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग एपस्टीन की एक शानदार डिनर पार्टी में साथ बैठे हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में लगाई आग… 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उस समय की है, जब जेफरी एपस्टीन पहले ही यौन अपराधों में दोषी ठहराया जा चुका था। यानी दावा यह है कि मस्क और जकरबर्ग को एपस्टीन के अपराधों की जानकारी होने के बावजूद वे इस पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी को लेकर एपस्टीन ने बाद में दावा किया था कि इसमें LinkedIn के को-फाउंडर रीड हॉफमैन और PayPal के को-फाउंडर पीटर थिएल भी मौजूद थे। एक ईमेल में इस पार्टी को ‘वाइल्ड’ बताया गया था।

मस्क-जकरबर्ग  एक टेबल पर बैठे नजर आ रहे 

सामने आई तस्वीर में एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग एक ही टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। एलॉन मस्क कैमरे की ओर देख रहे हैं, जबकि जकरबर्ग थोड़े गंभीर नजर आते हैं। माना जा रहा है कि यह फोटो खुद जेफरी एपस्टीन ने खींची थी।

तस्वीर आने के बाद विवाद बढ़ा

इस तस्वीर के सामने आने से इसलिए भी विवाद बढ़ गया है क्योंकि एलन मस्क पहले दावा कर चुके हैं कि वे कभी भी एपस्टीन की किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, मस्क ने यह भी कहा था कि वे एपस्टीन से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जानकारी के मुताबिक, एपस्टीन ने यह फोटो 3 अगस्त 2015 को खुद को ईमेल की थी।

रूसी महिलाओं से मिले थे बिल गेट्स

एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग के अलावा, एपस्टीन की पार्टियों में कई और बड़े नाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का नाम भी शामिल है। एपस्टीन फाइल्स के अनुसार, बिल गेट्स रूसी महिलाओं से मिले थे। दस्तावेज़ों में यौन रोग (STD) का भी ज़िक्र है। एक नोट में दावा किया गया है कि एपस्टीन ने गेट्स के लिए दवाओं का इंतजाम किया था, ताकि उन्हें किसी बीमारी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का नाम भी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है।

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, विशेष ट्रेन का विस्तार, जानिए क्या होगी टाइमिंग?

दस्तावेज़ों के मुताबिक, ब्रिन ने एपस्टीन के निजी द्वीप (प्राइवेट आइलैंड) का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात घिसलेन मैक्सवेल से हुई थी। 2003 में भेजे गए एक ईमेल में मैक्सवेल ने उस डिनर को सामान्य और आरामदायक बताया था। इन खुलासों के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि एपस्टीन के संपर्क में आए बड़े और प्रभावशाली लोग आखिर कितनी सच्चाई जानते थे और कौन-कौन इसमें शामिल था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें