Site icon Dainik Savera Times

एलन मस्क ने अमेरिका द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ लगाने का किया विरोध

अमेरिकी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में अमेरिका द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ लगाने का विरोध किया। 23 मई को, मस्क ने पेरिस में फ़्रांसीसी “वीवा टेक्नोलॉजी” नवाचार प्रदर्शनी में वीडियो के माध्यम से भाग लिया, जहां उन्होंने प्रौद्योगिकी निवेशकों के साथ चर्चा की। जब एक अमेरिकी उपभोक्ता समाचार और बिजनेस चैनल के रिपोर्टर ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य उत्पादों पर टैरिफ के बारे में पूछा, तो मस्क ने जवाब दिया, “न तो टेस्ला और न ही मैंने इन टैरिफ को लगाने का अनुरोध किया। जब उपायों की घोषणा की गई तो मैं भी आश्चर्यचकित था।” उन्होंने कहा, “व्यापार की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना या बाजार को विकृत करना अनुचित है।”

बता दें कि साल 2016 में स्थापित फ़्रांसीसी “वीवा टेक्नोलॉजी” नवाचार प्रदर्शनी, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति और स्टार्टअप को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गई है। इस वर्ष 22 से 25 मई तक पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 2,800 प्रदर्शकों ने भाग लिया। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version