Site icon Dainik Savera Times

Elon Musk एक बार फिर ट्रिलियन डॉलर क्लब से बाहर

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क एक बार फिर ट्रिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। स्पेसएक्स और टैस्ला के शेयरों में तेज गिरावट के चलते उनकी संपत्ति एक ही कारोबारी सत्र में 36.4 अरब डॉलर घट गई। फोर्ब्स के अनुसार, गुरुवार (8 अक्तूबर) को मस्क की कुल संपत्ति घटकर 991.6 अरब डॉलर रह गई।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने केवल तीन दिन पहले ही दोबारा 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में लगभग 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ी कि कंपनी एनवीडिया के चिप्स खरीदने के लिए 40 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना सकती है।

वहीं टैस्ला के शेयरों में भी 2 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी आई, जिससे मस्क की संपत्ति पर और दबाव बढ़ा। मस्क ने पहली बार जून में 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार किया था, जब स्पेसएक्स सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। उस समय उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 1.45 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।

 

Exit mobile version