Site icon Dainik Savera Times

एलन मस्क बनाने जा रहे नई राजनीतिक पार्टी! बताया नाम

Elon Musk political party

Elon Musk political party

Elon Musk political party : टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं और उन्होंने एक्स के जरिए इसके नाम का भी संकेत दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘द अमेरिका पार्टी‘ का जिक्र किया है। हालांकि मस्क ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि वह कोई पार्टी बनाएंगे, लेकिन उन्होंने एक के बाद एक कई ऐसे पोस्ट किए हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

मस्क vs ट्रंप-
इस घोषणा की टाइमिंग भी काफी अहम है। दरअसल, एलन मस्क और उनके पुराने राजनीतिक साथी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की कड़वाहट इन दिनों काफी चर्चा में है। मस्क और ट्रंप इस सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ खूब बोल रहे हैं और इसने अमेरिकी राजनीति में नया मोड़ ले लिया है, जो आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

पोल में पूछा सवाल-
मस्क ने एक्स पर एक पोल के जरिए पूछा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है? मस्क का कहना है कि इस पोल में 80 फीसदी यूजर्स ने ‘हां’ में जवाब दिया। अपने पोस्ट में पोल ​​के बारे में बात करते हुए मस्क ने लिखा, ‘लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका को अब ऐसी पार्टी की जरूरत है जो बीच के 80 फीसदी लोगों का प्रतिनिधित्व करे और यही 80 फीसदी लोग चाहते हैं। यही नियति है।’

‘द अमेरिका पार्टी’
इसके जवाब में एक यूजर ने तस्वीर पोस्ट की और लिखा अमेरिका पार्टी। इसके जवाब में मस्क ने कहा, ‘अमेरिका पार्टी नाम बहुत अच्छा लगता है। वो पार्टी जो वास्तव में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करती है!’ इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें बस इतना लिखा था- ‘द अमेरिका पार्टी’।

ट्रम्प ने दी धमकी-
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत रिश्ते अचानक खराब हो गए हैं। वो भी तब जब ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए मस्क उनकी कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में वो उनके पीछे खड़े नजर आए थे। उन्हें DOGE विभाग का प्रमुख भी नियुक्त किया गया था। मस्क ने ट्रंप के लिए जमकर प्रचार भी किया था। लेकिन अब ये दोस्ती खत्म हो गई है। मस्क ने हाल ही में DOGE विभाग से इस्तीफा दिया है और तब से लगातार ट्रंप पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो ट्रंप का समर्थन नहीं करते तो चुनाव हार जाते। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को दी जाने वाली सब्सिडी और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी है।

 

Exit mobile version