Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elon Musk ने अमेरिकी नागरिकों से ट्रम्प को वोट देने के लिए पंजीकरण कराने का किया आग्रह

October 6, 2024

Elon Musk ने अमेरिकी नागरिकों से ट्रम्प को वोट देने के लिए पंजीकरण कराने का किया आग्रह

बटलर: अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने अमेरिकी नागरिकों से डोनाल्ड ट्रम्प को वोट देने के लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया। स्पूतनिक ने यह जानकारी दी। श्री मस्क ने पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति की रैली के दौरान कहा, ‘‘मेरा एक अनुरोध है। वोट करने के लिए पंजीकरण कराएं।’’ उन्होंने कहा,‘‘संविधान, लोकतंत्र और अमेरिका को संरक्षित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को जीतना होगा।‘

‘ उन्होंने कई बार इस बात पर जोर दिया कि मतदाता पंजीकरण की समय सीमा करीब आ रही है। इस रैली में 60,000 से अधिक लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति के हत्या के प्रयास के बाद से मस्क श्री ट्रम्प के लिए अपने सार्वजनिक समर्थन में मुखर रहे हैं। गौरतलब है कि थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने 13 जुलाई को बटलर में एक अभियान रैली में श्री ट्रम्प की हत्या का प्रयास किया। बंदूकधारी की गोली श्री ट्रम्प के कान के पास से निकली, जिससे एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक सीक्रेट सर्विस स्नाइपर ने क्रुक्स को मार गिराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें