Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेक्सिको की राष्ट्रपति के साथ भीड़ में शर्मनाक हरकत, सड़कों पर उतरे लोग

November 6, 2025

मेक्सिको की राष्ट्रपति के साथ भीड़ में शर्मनाक हरकत, सड़कों पर उतरे लोग

इंटरनेशनल डेस्क: मेक्सिको सिटी की सड़कों पर मंगलवार की दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum) के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न की घटना हुई। दुनिया के इतिहास में यह बेहद चौंकाने वाला मामला है, क्योंकि किसी देश की कार्यरत महिला राष्ट्रपति के साथ इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1 Voting: पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’

कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, 63 वर्षीय शीनबाम राष्ट्रपति भवन के पास जनता से मिलने एक कार्यक्रम में जा रही थीं। भीड़ में खड़े समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो नशे में बताया जा रहा है, अचानक उनके बहुत करीब पहुंच गया। उसने पहले राष्ट्रपति के कंधे पर हाथ रखा, फिर अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की और उनकी गर्दन पर किस करने की कोशिश भी की। राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया और वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई और फुटेज के सोशल मीडिया पर फैलते ही पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई।

घटना के अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लाउडिया शीनबाम ने भावनात्मक शब्दों में कहा कि अगर मैं खुद इस घटना पर शिकायत नहीं करूंगी, तो बाकी मैक्सिकन महिलाओं का क्या होगा? अगर राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। सरकार जल्द ही यौन उत्पीड़न को पूरे देश में गंभीर आपराधिक अपराध घोषित करने के लिए कदम उठाएगी। यह सिर्फ उनके साथ हुई घटना नहीं, बल्कि हर उस महिला की लड़ाई है जो डर या शर्म की वजह से चुप रहती है।

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

संयुक्त राष्ट्र के आँकड़ों के अनुसार, मेक्सिको में 70% से ज़्यादा महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी यौन उत्पीड़न या हिंसा का सामना करती हैं। देश में हर दिन औसतन 10 महिलाओं की हत्या होती है। महिला अधिकार संगठनों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है और अब यह समस्या सत्ता के शीर्ष स्तर तक पहुँच गई है।

राष्ट्रपति ने देश की सभी महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के यौन अपराध पर चुप न रहें। सरकार ऐसे कानून बनाएगी, जिससे हर महिला को न्याय का भरोसा मिल सके चाहे अपराधी कोई भी हो।

ये भी पढ़ें: Bihar Election : गिरिराज सिंह और नितिन नबीन ने डाला वोट, NDA की 121 सीटें जीतने का दावा

सोशल मीडिया पर आक्रोश और विरोध प्रदर्शन

इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लोग सड़कों पर उतरकर महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForSheinbaum और #WomenAreNotSafe जैसे हैशटैग लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। कई महिला नेताओं और संगठनों ने राष्ट्रपति के साहस की सराहना की है कि उन्होंने इस घटना को सार्वजनिक करके चुप्पी तोड़ने का उदाहरण पेश किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें