Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और फिनलैंड के बीच सहयोग साझेदारी को और मजबूती देने पर बल

January 28, 2026

चीन और फिनलैंड के बीच सहयोग साझेदारी को और मजबूती देने पर बल

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 27 जनवरी को पेइचिंग में चीन की औपचारिक यात्रा पर आए फ़िनलैंड के प्रधानमंत्री पीटरी ओर्पो के साथ वार्ता की। बैठक के दौरान ली छ्यांग ने कहा कि चीन फ़िनलैंड के साथ पारंपरिक मित्रता को और प्रोत्साहित करते हुए पारस्परिक सम्मान तथा समानता के सिद्धांत पर कायम रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन भविष्य को ध्यान में रखते हुए चीन-फ़िनलैंड नई प्रकार की सहयोग साझेदारी को निरंतर विस्तार देने का इच्छुक है, जिससे दोनों देशों के लोगों को अधिकाधिक लाभ और कल्याण प्राप्त हो सके।

ली छ्यांग ने उल्लेख किया कि यह वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रथम वर्ष है। इस अवसर पर चीन फ़िनलैंड के साथ विकास रणनीतियों के आपसी जुड़ाव को सुदृढ़ करने, द्विपक्षीय व्यापार की संभावनाओं का पूर्ण उपयोग करने और दूरसंचार, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, विशेष जहाज़ निर्माण, नवीन शहरी विकास तथा स्वास्थ्य एवं जीवन शैली जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहराने का इच्छुक है। उनका कहना था कि इन प्रयासों से उच्च स्तरीय पारस्परिक लाभ और साझा विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

ली छ्यांग ने आगे कहा कि चीन और फ़िनलैंड को मिलकर खुली और सहयोगपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए। साथ ही, दोनों देशों को विश्व व्यापार संगठन (WTO) केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की सुरक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने इस आशा को भी प्रकट किया कि फ़िनलैंड चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास में एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

उधर, प्रधानमंत्री पीटरी ओर्पो ने कहा कि फ़िनलैंड-चीन संबंध लम्बे समय से स्थिरता और निरंतर प्रगति के मार्ग पर हैं, और आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि फ़िनलैंड चीन के साथ अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए तत्पर है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था जिन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, उनके संदर्भ में फ़िनलैंड चीन के साथ बहुपक्षीय मुद्दों पर संवाद को और मज़बूत करने, मुक्त व्यापार की रक्षा करने तथा बहुपक्षीय व्यापार तंत्र का समर्थन जारी रखने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें