Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, 9 आतंकवादी और 8 सुरक्षार्किमयों की मौत 

Encounter in Pakistan

Encounter in Pakistan:  पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार देर रात कम से कम नौ आतंकवादियों और आठ सुरक्षार्किमयों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि खैबर जिले के तिराह मैदान घाटी में चलाए गए अभियान के दौरान आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ के दो ‘‘महत्वपूर्ण’’ कमांडर भी मारे गए।
इस अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने कई घंटे तक यहां अभियान चलाया और तीन अलग-अलग बिंदुओं पर सुरक्षार्किमयों को तैनात किया गया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में आसपास के क्षेत्रों के कुछ निवासी भी घायल हुए हैं।
Exit mobile version