Site icon Dainik Savera Times

लालटेन दिवस में सुंदर लालटेन का लें आनंद

चीनी पंचांग के अनुसार पहले महीने के पंद्रहवें दिन को लालटेन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल लालटेन दिवस 5 फरवरी को है। इस दिन चीनी लोगों में सुंदर लालटेन का आनंद लेने की परंपरा है। दक्षिण-पश्चिमी चीन के स्छ्वान प्रांत के चिकोंग में लालटेन दिवस मनाने के लिए बड़े मेले का आयोजन होता है, जो चीन में सबसे पुराना है। वर्ष 2008 में चिकोंग लालटेन मेला चीनी राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया। चीन के विभिन्न क्षेत्रों में तरह तरह लालटेन बनाए जाते हैं। उनमें अधिकांश राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल
हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version