Site icon Dainik Savera Times

आपदा के बाद ग्रामीण लोगों का जीवन सुनिश्चित करें:शी चिनफिंग

नवंबर में उत्तरी चीन में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 नवंबर को पेइचिंग और हपेई में आपदा के बाद चल रहे पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण प्रयासों का जायजा लिया।

उन्होंने फसल की वृद्धि का आकलन करने के लिए खेतों का दौरा किया और इस बात पर जोर दिया कि फसल की कटाई न केवल व्यक्तिगत परिवारों की आय के लिए बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के घरों का दौरा किया और हर घर में हीटिंग प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने व्यवसाय में सुधार की स्थिति के बारे में व्यापारियों से जानकारी इकट्ठा करने के लिए सुपरमार्केट का भी दौरा किया। 

इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय सरकारों को चुनौतियों पर काबू पाने में लोगों, उद्यमों और व्यापारियों का समर्थन करने के लिए विभिन्न उपाय लागू करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, शी चिनफिंग ने पेइचिंग और हपेई में जल संरक्षण सुविधाओं और बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण मानकों में सुधार करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में इमारतों के लिए जलाशयों और बाढ़ सुरक्षा प्रणालियों जैसी नियंत्रण परियोजनाओं के निर्माण और प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 

साथ ही, शी चिनफिंग ने पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण इंजीनियरिंग प्रणाली के निर्माण को आगे बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version