Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में इस महामारी का प्रकोप…सामने आए 560 से अधिक मामले, 24 राज्यों में अलर्ट जारी

April 16, 2025

America में इस महामारी का प्रकोप…सामने आए 560 से अधिक मामले, 24 राज्यों में अलर्ट जारी

ह्यूस्टन: टेक्सास, जो अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, में खसरे के 561 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यह जानकारी टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट हेल्थ सर्विसेज (डीएसएचएस) द्वारा प्रदान की गई है।

-20 नए मामले आए सामने

डीएसएचएस के अनुसार, पिछले पांच दिनों में 20 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब तक खसरे से प्रभावित 58 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को, डीएसएचएस ने चेतावनी दी कि रोग की अत्यधिक संक्रामकता के कारण मामलों में और वृद्धि हो सकती है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष लगभग 24 राज्यों में खसरे के 712 मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से लगभग 97 प्रतिशत मामले उनके हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या जिनके वैक्सीनेशन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। टेक्सास के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने पिछले महीने ही चेतावनी दी थी कि यह प्रकोप कई महीनों तक या पूरे साल तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि औसत से कम टीकाकरण स्तर वाली समुदायों को इस प्रकोप से सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।

-विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

अगर प्रकोप जारी रहा तो संयुक्त राज्य अमेरिका 2000 में घोषित खसरे से मुक्त होने का दर्ज खो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने, खांसने या छींकने के कारण यह आसानी से फैलता है। यह गंभीर बीमारी मौत का कारण भी बन सकता है। कोई भी शख्स इस बीमारी के चपेट में आ सकता है लेकिन यह बच्चों में सबसे आम है।

-फेफड़ों को संक्रमित करती है ये बिमारी

यह बिमारी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और इसके बाद यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है। खसरे के लक्षणों में उच्च बुखार, खांसी, नाक का बहना और शरीर पर दाने निकलना शामिल हैं। खसरे से बचने और इसके प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है।

1963 में खसरे के टीके के विकास और व्यापक टीकाकरण के आरंभ से पहले, हर दो से तीन वर्ष में बड़ी महामारियों का प्रकोप होता था, जिससे हर साल लगभग 2.6 मिलियन लोगों की जान चली जाती थी। प्रतिरक्षा सुनिश्चित करने और प्रकोप को रोकने के लिए टीके की दो खुराकें लेने की सिफारिश की जाती है, क्योंकि पहली खुराक से सभी बच्चों में प्रतिरक्षा नहीं बनती।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें