Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

“मुझे राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहता था Jeffrey Epstein, मेरे खिलाफ करता था काम”, Donald Trump का बड़ा दावा

February 17, 2026

“मुझे राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहता था Jeffrey Epstein, मेरे खिलाफ करता था काम”, Donald Trump का बड़ा दावा

Epstein files: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन प्रकरण को लेकर उठ रहे सवालों पर पहली बार विस्तार से प्रतिक्रिया दी है। ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि उनका एपस्टीन मामले से कोई संबंध नहीं है और उनके पास “छिपाने के लिए कुछ भी नहीं” है।

“मुझे पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है”
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राजनीतिक विरोधी इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से उछाल रहे हैं। उन्होंने दोहराया, “मुझे इस मामले में पूरी तरह दोषमुक्त किया जा चुका है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई संबंध नहीं है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और पूर्व में हुई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट जारी, आज भी घटी कीमतें, जानें Latest price

 

 

“एपस्टीन मेरी जीत के खिलाफ था”
बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक और दावा करते हुए कहा कि एपस्टीन उनके राजनीतिक करियर का समर्थक नहीं था। उनके अनुसार, “सच यह है कि जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर इस कोशिश में था कि मैं चुनाव न जीत पाऊं। वह मेरी जीत के खिलाफ काम कर रहा था।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब एपस्टीन के कथित संपर्कों को लेकर अमेरिकी राजनीति में बहस तेज है।

2019 में हुई थी मौत
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उनकी मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया। हालांकि, उनकी मौत को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल भी उठते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel की ताजा कीमतें जारी, जानिए अपने शहर में तेल की कीमतें

 

दस्तावेजों का बड़ा खुलासा
पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े लाखों पृष्ठों के दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। ये दस्तावेज एक विशेष पारदर्शिता कानून के तहत जारी किए गए, जिसका उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि सरकार को एपस्टीन की गतिविधियों और उसके प्रभावशाली संपर्कों के बारे में क्या जानकारी थी।
न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों की संख्या 30 लाख पृष्ठों से अधिक बताई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें