Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया को हिला देने वाले Epstein Sex Scandal में बड़ा खुलासा, हॉट टब में नहाते दिखे क्लिंटन… ट्रंप से लेकर इन हस्तियों की भी तस्वीरें आई सामने

December 20, 2025

दुनिया को हिला देने वाले Epstein Sex Scandal में बड़ा खुलासा, हॉट टब में नहाते दिखे क्लिंटन… ट्रंप से लेकर इन हस्तियों की भी तस्वीरें आई सामने

इनटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के चर्चित सेक्स तस्करी मामले से जुड़े आरोपी जेफ्री एपस्टीन की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने शुक्रवार को इस केस से जुड़े करीब 3 लाख दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद दुनियाभर में हलचल मच गई है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

बड़ी हस्तियों की तस्वीरें आईं सामने
जारी किए गए दस्तावेजों में कई दिग्गज और मशहूर हस्तियों की तस्वीरें शामिल हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस टकर, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसी नामी हस्तियों की तस्वीरें सामने आने का दावा किया जा रहा है।

बिल क्लिंटन की तस्वीरों ने मचाया हंगामा
इन दस्तावेजों में एक तस्वीर ऐसी भी बताई जा रही है, जिसमें बिल क्लिंटन बाथ टब में नहाते नजर आ रहे हैं। कुछ अन्य तस्वीरों में उनके कई युवतियों के साथ स्विमिंग पूल में मौजूद होने का दावा किया गया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

चार सेट में पहले, फिर एक और सेट में जारी हुई फाइलें
बताया गया है कि इन दस्तावेजों को पहले चार अलग-अलग सेट में जारी किया गया। इसके कुछ समय बाद एक और सेट सार्वजनिक किया गया। कुल मिलाकर 3500 से ज्यादा फाइलें सामने आई हैं।

2.5 जीबी से ज्यादा डेटा, लेकिन तस्वीरों का स्रोत साफ नहीं
इन फाइलों में करीब 2.5 जीबी से ज्यादा तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें कहां और कब ली गई थीं।

254 महिलाओं की लिस्ट पूरी तरह ब्लैक आउट
दस्तावेजों में एक सात पेज की सूची का भी जिक्र है, जिसमें कथित तौर पर 254 मसाज देने वाली महिलाओं के नाम थे। लेकिन यह पूरी लिस्ट ब्लैक आउट कर दी गई है। न्याय विभाग ने साफ किया है कि ऐसा संभावित पीड़ितों की पहचान और सुरक्षा के लिए किया गया है।

ट्रंप ने रिकॉर्ड्स रोकने की कोशिश की थी
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए कई महीनों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। लेकिन भारी दबाव के बाद उन्हें पिछले महीने एक कानून पर हस्ताक्षर करने पड़े, जिससे इन फाइलों को जारी करना अनिवार्य हो गया।

शुक्रवार थी आखिरी तारीख
इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की अंतिम तारीख शुक्रवार तय की गई थी। इसी वजह से न्याय विभाग ने उसी दिन ये फाइलें जारी कीं।

और भी दस्तावेज आने वाले हैं: डिप्टी अटॉर्नी जनरल
डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने Fox & Friends को दिए इंटरव्यू में कहा- “शुक्रवार को कई लाख दस्तावेज जारी किए गए हैं और आने वाले हफ्तों में कई लाख और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे।”

डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने उठाए सवाल
डेमोक्रेटिक सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने इस आंशिक रिलीज की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि—“यह सब डोनाल्ड ट्रंप को उनके विवादित अतीत से बचाने के लिए किया गया कवर-अप है।”

2019 में जेल में हुई थी एपस्टीन की मौत
गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन की साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी। उसकी मौत को लेकर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं, और अब इन दस्तावेजों के सामने आने से विवाद और गहरा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें